स्वच्छता रैंकिंग में गोरखपुर पहला स्थान, लेकिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित बशारतपुर वार्ड-12

स्वच्छता रैंकिंग में गोरखपुर पहला स्थान, लेकिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित बशारतपुर वार्ड-12

वार्ड में नाली का निर्माण न होने से जल जमाव की बनती है स्थिति

शहर के पॉश कॉलोनी में शामिल है बशरतपुर वार्ड नंबर 12

गोरखपुर। स्वच्छता के मामले में उत्तर प्रदेश में गोरखपुर ने पहला स्थान हासिल किया है, लेकिन शहर का बशारतपुर, वार्ड नंबर-12 (भोलाजीपुरम) आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। यहां आरसीसी सड़क तो बनाई गई है, लेकिन नाली की सुविधा न होने से जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, स्थिति इतनी खराब है कि बारिश हो या न हो, सड़क पर पानी जमा रहता है। कई बार नाले का पानी उल्टा आकर सड़क पर फैल जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले में करीब 125 घर हैं और 1000 से अधिक लोग निवास करते हैं, जिनमें से अधिकांश सरकारी कर्मचारी हैं या रिटायर हो चुके हैं। इसके बावजूद यहां की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया है।

लोगों का कहना है कि जलभराव से न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि गंदा पानी फैलने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नाले की सफाई और उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने से स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

गोरखपुर के स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने के बावजूद बशारतपुर वार्ड-12 की यह स्थिति शहर के विकास मॉडल पर सवाल खड़े करती है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नाली निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के निवासियों को इस लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *