डंपर की टक्कर से महिला की मौत

 

यूनिवर्सिटी चौराहे पर नगर निगम का डंपर से हुआ हादसा

गोरखपुर।यूनिवर्सिटी चौराहे के पास रविवार की सुबह 11:30 बजे के करीब नगर निगम के डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी।
इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कैंट पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
खोराबार थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की अन्नपूर्णा (52) अपने पति हरिशंकर प्रजापति के साथ इलाज कराने स्कूटी से जा रही थीं। सुबह करीब 11:30 बजे यूनिवर्सिटी चौराहे के पास पीछे से आ रही एक डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी अन्नपूर्णा डंपर की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति हरिशंकर प्रजापति पोस्ट ऑफिस में काम करते हैं। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। कैंट पुलिस ने तत्काल डंपर नंबर यूपी-53-एफटी-9612 को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया। चालक की पहचान तिवारीपुर थाना क्षेत्र के हिमांशु यादव के रूप में हुई। वह नगर निगम की कूड़ा गिराने वाली गाड़ी चलाता है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया। इस दौरान हरिशंकर को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद यूनिवर्सिटी चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस टीम ने रास्ता खुलवाया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *