उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
14/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिका ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने और गेंजी युवा आंदोलन के दौरान हुई दुखद घटनाओं के शांतिपूर्ण समाधान का स्वागत किया है।
अमेरिका ने लोकतांत्रिक समाधान के प्रति राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और युवा नेताओं की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की है।
नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा, “हम परिवर्तन को सुगम बनाने और शांतिपूर्ण नागरिक सरकार एवं व्यवस्था बहाल करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करते हैं।”
अमेरिका ने कहा है कि वह नेपाल के दुख में उसके साथ है और आने वाले महीनों में नए चुनावों की तैयारी में सहयोग के लिए तैयार है।







