उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी कि रिपोर्ट
14/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – सरकार ने गेंजी युवा आंदोलन में मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया है और प्रत्येक परिवार को दस लाख रुपये की राहत राशि प्रदान करेगी।
आज पदभार ग्रहण करने वाली प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने इस निर्णय पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह जानकारी मुख्य सचिव एक नारायण आर्यल ने दी।
उनके अनुसार, आंदोलन में 59 प्रदर्शनकारियों, 10 कैदियों और 3 सुरक्षाकर्मियों सहित 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
134 प्रदर्शनकारी और 57 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।







