उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – गेंजी आंदोलन के दौरान सुंधारा जेल से फरार हुए एक विदेशी कैदी की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक जैक्स एंटजेन एंगेल ब्रीफ के रूप में हुई है।
काठमाण्डौ के जिला पुलिस रेंज के एक अधिकारी ने बताया कि सुंधारा स्थित ओम सुविधा गेस्टहाउस की चौथी मंजिल से कूदने के बाद उसकी मौत हो गई।
9 सितम्बर की रात को पुलिस जेल से फरार हुए कैदी को गिरफ्तार करने गेस्टहाउस पहुँची थी।
इसके बाद उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उसके शव को महाराजगंज स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में रखा गया है।
गेंजी आंदोलन के दौरान अकेले सुंधारा जेल से 3,300 कैदी फरार हुए थे।







