महराजगंज पुलिस ने कसी अपराधियों पर नकेल,छह ठग चोर हुए गिरफ्तार

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ एसपी सोमेंद्र मीणा व अन्य पुलिस कर्मी

योगेन्द्र पाण्डेय / विन्ध्य ज्योति

महराजगंज जनपद में पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना भिटौली पुलिस, एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त छापेमारी में छह शातिर चोर और ठग गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, आभूषण, नकदी व चोरी-ठगी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। सभी अभियुक्तों को न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया। इसमें एक पीली धातु की लटकन, एक ओम पेंडेंट, एक आधार कार्ड, पांच एंड्रॉयड और एक कीपैड मोबाइल, तौलने की मशीन, हथौड़ी, छेनी, पेचकस, हेक्सा ब्लेड, एक बैग, पर्स, नकद ₹3000 और दो मोटर साइ‌किल शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में करन (24), निवासी राजघाट, गोरखपुर,अजय (27) निवासी राजघाट, गोरखपुर,जावेद अली (22)निवासी खजनी, गोरखपुर,धनंजय (20)निवासी बेलघाट, गोरखपुर, दिलदार (22) निवासी खजनी, गोरखपुर, अशोक उर्फ लटकू(50), निवासी राजघाट, गोरखपुर शामिल हैं।
जिनकी गिरफ्तारी 16 सितंबर 2025 को प्रातः 2:46 बजे ग्राम अमसवा नहर विभाग खंडहर बिल्डिंग, थाना भिटौली से की गई। आरोपियों पर मु.अ.सं. 213/2025 धारा 313, 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से ही गोरखपुर व महराजगंज समेत विभिन्न थानों में चोरी, लूट, ठगी, एनडीपीएस एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। करन और अशोक पर सबसे अधिक मामले पाए गए हैं।इस अभियान में थाना भिटौली पुलिस, एसओजी प्रभारी उ.नि. योगेश सिंह, स्वाट प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह और सर्विलांस टीम ने अहम भूमिका निभाई।तकनीकी इनपुट व मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपियों की लोकेशन चिन्हित कर टीम ने उन्हें दबोचने में सफलता पाई है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *