रक्तदान से एक साथ बचा सकते है तीन जान :डॉ डी के मिश्रा (डीआईजी एसएसबी)

 

गोरखपुर। रक्तदान महादान है, हर व्यक्ति तीन माह के बाद एक रक्तदान कर सकता है। इसका शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान से पूर्व रक्तदाता के रक्त से नमूने में पांच प्रमुख बीमारियों की जांच मसलन हेपेटाईटिस, हेपेटाईटिस सी, सिफलिस, एचआईबी और मलेरिया की जाती है। इस प्रकार रक्तदान से विभिन्न बीमारियों की जानकारी भी प्राप्त हो जाती है। हम रक्तदान से तीन लोगों का जीवन बचा सकते है।उक्त बाते डीआईजी मेडिकल डॉ डीके मिश्र ने एसएसबी संयुक्त चिकित्सालय व बीआरडी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कंपोजिट हास्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही। इस शिविर में 32 जवानों से रक्तदान किया। इस दौरान डीआईजी प्रशिक्षण असोम हेमोचन्द्र व डीआईजी सेक्टर मुन्ना सिंह ने कहा कि एसएसबी देश की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विशेष रुप से अपना योगदान दे रही है। हमारा उद्देश्य सेवा, सुरक्षा के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। इस दौरान, डॉ एमके बोरा, कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ रूमा अरोरा, डॉ रवि सरोज, डॉ शिवानी साही समेत एसएसबी हास्पिटल व बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्टॉफ मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *