उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
24/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
उनके एक करीबी सूत्र ने बताया है कि वह कल (गुरुवार) शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
इस संबोधन का समन्वय सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया गया है।
कार्की को 8 और 9 सितम्बर को गेनजी समुदाय द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों के बाद 12 सितम्बर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।
उनके नेतृत्व वाली सरकार ने प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया है और आगामी 5 मार्च को चुनावों की घोषणा कर दी है।







