उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
10/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल — वेनेज़ुएला की राजनीतिज्ञ मारिया कोरिना मचाडो को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।
नोबेल पुरस्कार समिति ने मचाडो के बारे में कहा, “बढ़ते अंधकार के दौर में भी, उन्होंने लोकतंत्र के प्रकाश को बुझने नहीं दिया।”
समिति ने कहा कि वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक ताकतों की नेता के रूप में उभरीं मचाडो ने लैटिन अमेरिका में असाधारण नागरिक साहस की मिसाल कायम की है।
2025 के प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा नॉर्वे के ओस्लो स्थित नॉर्वेजियन नोबेल संस्थान में सुबह 9:00 बजे की गई।
इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए कुल 338 नाम पंजीकृत किए गए थे, जिनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल थे।







