परतावल से खलीलाबाद जाने वाली नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर पनियरा विधायक ने किया शुभारंभ
योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा के नगर पंचायत परतावल में आज परतावल से खलीलाबाद जाने वाली बस सेवा का लोकप्रिय जनप्रिय / विकासपुरुष ज्ञानेन्द्र सिंह ने विधि विधान से पूजा पाठ करने के पश्चात हरि झंडी दिखाकर रवाना किया
आपको बताते चले कि इस बस सेवा के संचालन होने से आस पास के इलाकों की जनता को आवागमन में काफी सुगमता हो गयी यह बस सेवा आज से शुरू हो गयी और प्रतिदिन परतावल से सुबह 7 बजे चलकर पनियरा मेहदावल खलीलाबाद तक जाएगी जिससे खासकर व्यापारियों के लिए काफी सुगमता हो गयी
यह बस सेवा दीपावली के 7 दिन बाद से होगी जो प्रतिदिन 7:30 बजे से चलकर अयोध्या तक जाएगी दोनो बसों के बीच आधे घण्टे का अंतराल होगा जिससे आस पास के श्रद्धालुओं को आराम मिलेगा इस बस सेवा के शुरू होने से लोकप्रिय विधायक का क्षेत्र में चहुओर चर्चा हो रही हैं जिनके प्रयास से यह बस सेवा का संचलन हुआ है यह क्षेत्रवासियों के लिये गर्व की बात हैं
इस दौरान चैयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया विधायक प्रतिनिधि नन्दू दुबे भाजपा नेता व विधायक प्रत्यासी प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोहर मद्धेशिया छविनाथ मद्धेशिया परतावल मण्डल महामन्त्री अजय गौतम विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव गौरव पटेल सहित अन्य जन मौजूद रहे







