चोरी और धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज।
जनपद के थाना सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासी गोरख पुत्र प्रभु ने अपनी पत्नी द्वारा ₹85,000 नगद एवं बेटियों के आभूषण चोरी कर भाग जाने के बावजूद चौकी इंचार्ज द्वारा उचित मुकदमा दर्ज न किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक महोदय से की है।

पीड़ित गोरख ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह विदेश में रहकर अपनी पत्नी को नियमित रूप से धनराशि भेजता था। कुछ समय बाद पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर से भाग गई थी। लगभग एक वर्ष बाद जब वह वापस लौटी तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए पीड़ित ने उसे पुनः घर में रख लिया।

पीड़ित के अनुसार, लगभग तीन माह साथ रहने के बाद पत्नी ने घर से ₹85,000 नगद (जो खेत गिरवी रखकर प्राप्त किए गए थे) एवं पुत्रियों के आभूषण – पायल और गले की टिकरी – चोरी कर ली और फरार हो गई।

गोरख का आरोप है कि इस संबंध में चौकी चिउटहा व थाना सिंदुरिया में लिखित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि चोरी और धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से चौकी इंचार्ज ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि “वह तुम्हारी पत्नी है, इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता।”

पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिला वर्तमान में महिला थाना परिसर में आती-जाती रहती है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आर्थिक रूप से संकटग्रस्त गोरख ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *