साप्ताहिक परेड का हुआ आयोजन” पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी शारीरिक फिटनेस व मधुर व्यवहार के दिए निर्दे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर जानी उनकी समस्याएं, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया

इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों तथा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया। एसपी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के टर्नआउट (वर्दी एवं अनुशासन) की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता की निर्धारित वर्दी धारण करने तथा जनता के साथ मधुर व सभ्य व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण उपरांत अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल अभ्यास भी कराया गया।

परेड के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी-112 वाहनों का निरीक्षण किया तथा लाइट, हूटर और पीए सिस्टम की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने पीआरवी कर्मियों से दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।

इसके पश्चात एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण किया, जिसमें मेस, कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर एवं रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण स्थलों की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनकी मूलभूत सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कर्मचारियों की उपस्थिति, रहने-खाने की स्थिति आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *