धनतेरस व दीपावली पर एसपी ने दी बधाई, लोगों को किया साइबर फ्रॉड से जागरूक
योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के थानां कोठीभार में धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना कोठीभार क्षेत्रांतर्गत कस्बा सिसवा बाजार में स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए बाजारों, दुकानों, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजनमानस से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया।
एसपी महोदय ने लोगों को आगामी त्योहारों के दौरान सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।
इसके साथ ही, उन्होंने लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक किया और निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा —
🔸 अपनी बैंक डिटेल्स, एटीएम पिन और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
🔸 किसी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना दें।
🔸 ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट www.cybercrime.gov.in का उपयोग करें।
त्योहार के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन द्वारा बाजारों, बैंकों और सर्राफा दुकानों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि नागरिक निश्चिंत होकर त्यौहार मना सके







