ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम

 

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा में ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल एवं ध्रुव नारायण डिग्री कॉलेज में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दोनों प्रतियोगिताओं में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया
अवलोकन का कार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बलराम सिंह जी द्वारा किया गया

परिणाम इस प्रकार रहे:
रंगोली प्रतियोगिता —
प्रथम स्थान : अब्दुल कलाम हाउस

द्वितीय स्थान : रानी लक्ष्मीबाई हाउस एवं वीर शिवाजी हाउस
तृतीय स्थान : महाराणा प्रताप हाउस

🪔 दीया सजावट प्रतियोगिता —
प्रथम स्थान : महाराणा प्रताप हाउस
द्वितीय स्थान : रानी लक्ष्मीबाई हाउस
तृतीय स्थान :अब्दुल कलाम हाउस एवं वीर शिवाजी हाउस

इस प्रतियोगिता में साँची, नाजिया , रुकसाना , दिव्यांश, पायल आर्यन , उजाला, अंजनी आशिता ,फैजान, साहिल ,रिया समर, विजेता ,अंकित पाल, आयुष सिंह ,अंशिका मौर्य, अंश, आराध्या दिव्या, लक्ष्मी, समा, अरुण प्रजापति , नैंसी ,सुप्रिया, शाजिया रोशनी ,अनवरी ,सुमन ,अंशिका प्रीति, प्रतिभा शर्मा ,काजल ,अनिकेत शर्मा, हर्षिता, साहबान, करन, वंदना ,शिवांगी ,सृष्टि ,शिवराजनी प्रिंस, सतीश, अर्जुन, काजल, सांची आयुष, सत्यम मौर्य ,पायल यादव सुंदरी, नंदिनी, बबीता, श्रेया ,आराधना ,तमन्ना ,सुहेल अली अंबिका ,प्रिंस पासवान ,पल्लवी आकाश आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

ध्रुव नारायण डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अमृत मिश्र ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर पर्यावरण-संरक्षण की भावना के साथ दीपावली मनानी चाहिए।

विद्यालय के सह-निदेशक आशुतोष मिश्र ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जब-जब इन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है, उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय निदेशक जीवेश मिश्र ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या आगमन की हर्षपूर्ण स्मृति में मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका प्रतिभा, काजल, अंशिका, अल्का, वंदना, प्रियंका, तृप्ति, अमृता, श्वेता, शिवानी, अर्चना,ममता तथा शिक्षक निखिल,रामप्रताप , अनुराग,ओमप्रकाश सहित तमाम जन का विशेष सहयोग रहा

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *