योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
आगामी धनतेरस व दिवाली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।
भीड़भाड़ वाले बाजारों, बैंकों, और सर्राफा दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमें निरंतर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग कर रही हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ ने थाना कोल्हुई क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें। पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से त्योहारी सीजन को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।







