योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना भिटौली क्षेत्र के शिकारपुर में स्वयं पहुंचकर वाहन चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया।
एसपी के निर्देशन में थानाध्यक्ष भिटौली एवं पुलिस फोर्स द्वारा की गई चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, चालक के लाइसेंस, वाहन फिटनेस आदि की गहन जांच की गई। साथ ही अवैध असलहे, मादक पदार्थ एवं चोरी से संबंधित वाहनों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरती गई।
एसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना भी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे वाहन नियमों का पालन करें, संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और जनपद की सुरक्षा में सहयोग करें







