योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज, 22 अक्टूबर 2025। महापर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा ने घुघुली ब्लॉक के ग्राम सभा परसौनी बुजुर्ग स्थित गोसदन में पहुंचकर विधिवत गोवर्धन पूजन किया। पूजन के पश्चात उन्होंने गोवंशों को केला, गुड़ और गेहूं खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने इस दौरान गोसदन का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध भूसा, चोकर तथा पशु आहार की गुणवत्ता का परीक्षण किया। निरीक्षण में सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में एवं अच्छी गुणवत्ता की पाई गईं। गोसदन में कुल 63 गोवंश संरक्षित हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के ईयर टैगिंग और टीकाकरण की जानकारी भी ली। इस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी पशुओं का टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग पूर्ण कर ली गई है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी, पूर्व प्रतिनिधि भरत शुक्ला, प्रधान संघ मण्डल अध्यक्ष विजय मिश्रा, ग्राम प्रधान अविनाश ऊर्फ बंट्टी, ग्राम सचिव तृप्ति जायसवाल, बैजनाथ सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे







