योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज, 22 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने मां लक्ष्मी जी की मूर्ति विसर्जन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया
अधिकारियों ने पनियरा ब्लॉक के अंतर्गत झरही नाला पुल, हडहवा नर्सरी तथा रोहिन नदी त्रिमुहानी पुल पर पहुंचकर विसर्जन स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी श्रद्धालु नदी के गहरे पानी में न जाए। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से नदी के किनारे बांस के खंभों से रस्सी की बैरिकेडिंग कर दी जाए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी की संभावना न रहे।
निरीक्षण के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।







