महराजगंज जनपद के विधानसभा क्षेत्र पनियरा में इण्टर कॉलेज,(मन्नान खा) पनियरा” में हो रहे सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण के आज समापन दिवस के अवसर पर भाजपा युवा नेता पनियरा एवं खेल स्पर्धा संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर चेयरमैन पनियरा उमेश जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रजापति, ज्वालेश्वर सिंह, बलराम उपाध्याय, विद्यालय प्रधानाचार्य आफताब आलम, अर्जुन सिंह, अनुदेश कृष्ण मुरारी सिंह एवं जयत्रि सहित तमाम जन मौजूद रहे







