महराजगंज जनपद के पनियरा ब्लॉक के अंतर्गत “रामरतन पी०जी० कॉलेज,(रामपुर) मंसूरगंज” में हो रहे सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण के आज समापन दिवस के अवसर पर माननीय विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया तथा प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी, दीपक पाण्डेय, विद्यालय प्रबंधक रामचन्द्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, आकर्ष श्रीवास्तव सहित तमाम जन रहें।







