खंड विकास अधिकारी पर कमीशनखोरी का आरोप, प्रधानों का हल्ला बोल ब्लॉक पर धरना, गेट पर ताला बंद कर किया प्रदर्श चेताया, जब तक कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन रहेगा जारी

 

परतावल (महराजगंज)।
विकास खंड परतावल में गुरुवार सुबह ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधान विवेक पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने ब्लॉक पहुंचकर नारेबाजी की और मुख्य द्वार पर ताला बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधानों ने बीडीओ पर कमीशन मांगने, विकास कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने और कार्य न कराने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
प्रधानों का कहना है कि बीडीओ संतोष कुमार यादव मनरेगा व अन्य योजनाओं में बिना कारण दखल देते हैं और कार्यों को रोकने की धमकी देकर प्रधानों से कमीशन की मांग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन न देने पर जांच बैठा दी जाती है, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रधान विवेक पटेल, प्रधान प्रतिनिधि साबिर अली, बलवंत, अमित सिंह, लालजी चौधरी, अनिल सिंह, सतीश पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, विजय मिश्रा, कृष्ण मुरारी, ओम प्रकाश सिंह, शाबिर खान, मुनीब सिंह सहित दर्जनों प्रधानों ने चेतावनी दी कि अगर बीडीओ का रवैया नहीं बदला गया तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा। प्रधानों ने कहा कि वे तब तक आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे जब तक बीडीओ के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच नहीं की जाती।
वहीं, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि “कमीशनखोरी का आरोप पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत है। हाल ही में ग्राम पंचायत छपिया की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई है और मामला उनके स्तर पर लंबित है। इसी को लेकर ग्राम पंचायत छपिया के प्रधान प्रतिनिधि ने कुछ लोगों को मिलाकर अनावश्यक हंगामा किया है। ब्लॉक में सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।”

*प्रधानों और प्रशासन के बीच यह टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस विवाद में क्या रुख अपनाता है — जांच होगी या आंदोलन और उग्र रूप लेगा।*

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *