बे-समय बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, धान की फसल बर्बादी के कगार पर

 

परतावल/महराजगंज।

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में हो रही बे-समय बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कटाई के लिए तैयार धान की फसल अचानक हुई लगातार बारिश से खेतों में ही बर्बादी की ओर बढ़ चली है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें झुक गई हैं, कई जगहों पर धान की बालियां सड़ने लगी हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने परतावल और आसपास के क्षेत्रों में खेती-किसानी की स्थिति को संकट में डाल दिया है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली थी, उनकी फसल खलिहान में भीगकर खराब हो रही है, जबकि जिनकी फसल अभी खेत में खड़ी है, वह पूरी तरह से पानी में डूब गई है। इससे उत्पादन और अनाज की गुणवत्ता दोनों पर बुरा असर पड़ने की संभावना है।

स्थानीय किसान जयगोबिंद सिंह, नागेंद्र पाण्डेय, चन्दन, परमानन्द पाण्डेय और सर्वेश पाण्डेय — ने बताया कि इस बारिश ने न केवल धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि गांवों में जनजीवन भी अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई खेतों में पानी इस कदर भर गया है कि अब फसल को संभालना मुश्किल हो गया है। इस समय की बारिश बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। यदि यह बरसात कुछ घंटे और जारी रही, तो खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से चौपट हो जाएगी। धान की पैदावार घटने से बाजार में चावल की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, जिससे आम जनता की रसोई पर भी असर पड़ सकता है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *