शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतन्त्र की सच्ची आधारशिला हैं — ज्ञानेन्द्र सिंह

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

“मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)” के तत्वाधान में भाजपाइयों ने आज परतावल चौक पर स्थित “बंधन मैरेज हॉल” में ‘पनियरा विधानसभा कार्यशाला/ सम्मेलन’ कर पार्टी के पदाधिकारियों, बूथ प्रमुखों तथा BLA-2 के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साधा किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय रहें।

मुख्य अतिथि संजय पाण्डेय ने कहा कि कार्यशाला/ सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी एवं संगठनात्मक मजबूती को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह घर-घर जाकर नागरिकों को इस अभियान की जानकारी दे। जिलाध्यक्ष ने मतदाताओं को सूची में अपना नाम सही रखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

वहीं विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि,
“शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सच्ची आधारशिला है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि,
पता नहीं क्या दिक्कत परेशानी है राहुल गांधी जी को जो बार बार कहते हैं कि भाजपा चुनाव सही तरीके से नहीं जीतती है। हर बार उनका आलाप यही होता है कि ईवीएम मशीन की गलती है।

इस दौरान वहां पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, SIR संयोजक महाराजगंज व जिला महामंत्री बबलू यादव, SIR संयोजक पनियरा विधानसभा अंगद गुप्ता, ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पनियरा चेयरमैन उमेश चन्द जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, भाजपा नेत्री शुभलक्ष्मी सिंह, भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान सहित वर्तमान मण्डल अध्यक्ष व पूर्व मण्डल अध्यक्ष गण, शक्ति केन्द्र संयोजक गण, बूथ प्रभारी गण एवं BLA-2, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *