चार महीने से मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकत्रियों का धरना पांचवें दिन भी जारी

 

नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 15 अवैद्यनाथ नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ा आक्रोश

परतावल (महराजगंज)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में आशा कार्यकत्री एवं आशा संगिनी चार माह से मानदेय न मिलने से बेहद आक्रोशित हैं। गुरुवार को लगातार पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। नाराज आशाओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां और संगिनी एकत्र होकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। उनका कहना है कि वे गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा परिवार नियोजन से जुड़ी सेवाएं पूरी निष्ठा से देती हैं, फिर भी चार महीनों से उन्हें मेहनताना नहीं मिला है। इससे उनके घरों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
आशाओं ने बताया कि वे कई बार सीएचसी प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मानदेय भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी।
धरना स्थल पर उपस्थित आशा संगिनियों ने कहा कि “हम दिन-रात लोगों की सेवा करते हैं, लेकिन हमारी मेहनत की कीमत समय पर नहीं मिलती। अब हम चुप नहीं बैठेंगे।”
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सीएचसी परतावल अधीक्षक डॉ अनिल जायसवाल ने कहा की स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट ने भेजी जा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *