जिला पंचायत सभागार में प्रोफेशनल सम्मेलन सम्पन्न, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया मार्गदर्शन

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज। वृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रोफेशनल सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, इंजीनियरों, उद्यमियों एवं अन्य पेशेवर वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने संगठन की दिशा, उद्देश्य तथा समाज में प्रोफेशनल वर्ग की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि श्री राय ने कहा कि “संगठन तभी सशक्त बनता है जब उसमें हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी होती है। प्रोफेशनल वर्ग समाज का बौद्धिक स्तंभ है — इस वर्ग की सोच, निष्ठा और कर्मशीलता ही देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाती है।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। युवाओं से उन्होंने आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण में लगाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देते हैं। विचारों के आदान-प्रदान से न केवल संगठन मजबूत होता है बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद भी सशक्त होता है।

इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक राकेश गुप्ता, अरुण शुक्ल, परदेशी रविदास, जिला महामंत्री बबलू यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, गोलू सिंह, अरुणेश शुक्ल, आशीष कसौधन, नरेंद्र खरवार,ब्यापार मण्डल के जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता बैजनाथ पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *