महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई — दहेज हत्या के दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना पनियरा पुलिस ने दहेज हत्या के एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई दहेज उत्पीड़न एवं हत्या जैसी जघन्य सामाजिक कुरीति के विरुद्ध पुलिस की सख्त नीति का प्रमाण है।

घटना के अनुसार, पीड़िता की शादी अभियुक्त परमानन्द सहानी से हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। ससुराल पक्ष द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को शाम लगभग 6 बजे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज, मारपीट व प्रताड़ना की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

उपचार के दौरान पीड़िता की मृत्यु 31 अक्टूबर 2025 को रात्रि लगभग 8:40 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हो गई।

इस संबंध में वादी की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 444/2025, धारा 85, 80(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाना पनियरा में पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण —

1. सोधनाथ पुत्र शंकर, निवासी ग्राम डोमरा खास, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।

2. परमानन्द पुत्र सोधनाथ, निवासी ग्राम डोमरा खास, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।

 

दोनों अभियुक्तों को दिनांक 06 नवम्बर 2025 को अकटहवा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना पनियरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना ने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा के विरुद्ध पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जनता से अपील — यदि किसी को दहेज संबंधी उत्पीड़न की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *