वियतनाम में तूफ़ान से 3 लोगों की मौत, फ़िलीपींस में मृतकों की संख्या 114 पहुँची

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
07/11/2025

काठमाण्डौ,नेपाल — साल के सबसे घातक तूफ़ानों में से एक, तूफ़ान कलमयागी ने वियतनाम में कम से कम तीन लोगों की जान ले ली है।

इस तूफ़ान से हज़ारों लोग प्रभावित हुए हैं। तूफ़ान ने गुरुवार को मध्य वियतनाम में 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दस्तक दी।

वियतनाम ने तूफ़ान की आशंका के मद्देनज़र तैयारियाँ कर ली हैं।

उसने बचाव और राहत कार्यों के लिए लगभग 2,60,000 सैनिक, 6,700 वाहन और छह विमान तैनात किए हैं।

तूफ़ान ने डाक लाक प्रांत को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है। यह प्रांत राजधानी हो ची मिन्ह सिटी से 350 किलोमीटर दूर है। लोगों को हवाई और एक्सप्रेसवे से निकाला जा रहा है।

कुछ दिन पहले फ़िलीपींस में आए इस तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई है। तूफ़ान और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 114 पहुँच गई है।

इसी तरह, 120 लोग अभी भी लापता हैं। यहाँ बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह तूफान वियतनाम से पश्चिमी कंबोडिया होते हुए लाओस की ओर बढ़ गया है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *