लोकप्रिय पनियरा विधायक ने प्रतिभागियों को मोमेंटम प्रमाणपत्र एवम टीशर्ट देकर किया प्रोत्साहित

 

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल ब्लॉक अंतर्गत ब्रह्मालीन महंथ अवैद्यनाथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम श्यामदेउरवा में 16- 19 नवम्बर तक होने सांसद/विधायक खेल स्पर्धा के तीसरे दिन आज पनियरा विधानसभा क्षेत्र विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल, मोमेंटम, और विधायक खेल स्पर्धा का टी- शर्ट देकर प्रोत्साहित किया।

इसमें दौड़, कुश्ती, बैटमिंटन, रस्साकसी, खो- खो, बॉलीबॉल, गोला फेंक, ऊंची लंबी कूद, योगासन, कबड्डी जैसे खेलों के खिलाड़ी रहें।

यह खेल महाराजगंज जनपद में होने वाले सांसद/विधायक खेल स्पर्धा के निमित्त पनियरा विधानसभा क्षेत्र का सर्वप्रथम कराया जा रहा है। जिसमें विजेता टीम को विधायक के तरफ से विधायक खेल स्पर्धा का टी- शर्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। ये खिलाड़ी पुनः जिला स्तर खेलेंगे और वहां भी सांसद द्वारा सम्मानित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, क्षेत्रीय खेल अधिकारी जितेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी ब्रिजेश यादव, खेल स्पर्धा विधानसभा संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, सह संयोजक कौशल श्रीवास्तव और अनुदेशकों की रही। विधायक ने सभी को सम्मानित किया धन्यवाद दिया।

ज्ञानेंद्र सिंह ने संबोधन में कहा कि कहा कि
क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करती हैं। खेल में जीत या हार सिर्फ दो पक्ष हैं इसलिए कोशिश ये रहे कि हारने वाला खिलाड़ी कभी भी हतोत्साहित ना हो। अगली बार के लिए सिर्फ जीत की तैयारी करें।

विधायक ने विशेष रूप से कहा कि,
शिक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए लेकिन खेल भी जरूरी है। जैसे अभी हाल ही में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी बनाया गया है। लखनऊ में उन्हें राज्य पुलिस मुख्यालय में सम्मानित भी किया गया।

कहा कि देखा जाता है कि एक खिलाड़ी कई खेल में प्रतिभाग करता है और जीतने पर तो ठीक है लेकिन हारने पर हतोत्साहित हो जाता है। जरूरी नहीं एक साथ सभी खेल में प्रतिभाग करें। केवल एक खेल से भी विजय का झंडा लहराया जा सकता है।

इससे पहले ओलंपिक जैसे खेलों में हॉकी के अलावा अन्य किसी खेल में भारत मेडल को तरसता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से दूर दराज के गांवों के युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है। यहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और अपने परिवार एवं जनपद गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। यह प्रधानमंत्री के दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज ओलंपिक हो या एशियन गेम या फिर कोई अन्य वैश्विक खेल भारत के खिलाड़ी ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है,साथ ही यह समाज में अनुशासन और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्पक्ष खेल और पूरी लगन से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, वृद्धि चंद जायसवाल, अर्जुन सिंह, मनोज पाण्डेय, कृष्णमुरारी सिंह, शेषनाथ यादव, जयंती प्रसाद , अभिनव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी , भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों खिलाड़ी दर्शक मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *