इंडियन पेट्रोल पंप पर खुलेआम नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां — बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल, प्रशासन बना मूकदर्शक

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट

परतावल (महराजगंज)।
योगी सरकार और जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जारी सख्त निर्देशों के बावजूद परतावल क्षेत्र के धरमौली स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। शासन ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया चालक को पेट्रोल उपलब्ध न कराया जाए, लेकिन पंप पर इन निर्देशों का पालन दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पंप पर बिना हेलमेट आए दोपहिया चालकों को बेखौफ पेट्रोल भर दिया जा रहा है, जो न केवल सरकारी आदेशों का उल्लंघन है बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही भी दर्शाता है। लोगों का कहना है कि पंप संचालक सरकारी निर्देशों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से पंप चला रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्राहकों का आरोप है कि पंप पर नियम लागू कराने का कोई प्रयास नहीं किया जाता। यह सब किसी छुपे सहयोग या संरक्षण के चलते ही संभव हो पा रहा है, जिससे लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके सह पर सरकारी आदेशों की ऐसी खुलेआम अवहेलना की जा रही है?

स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने, जांच कर सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी तरीके से लागू कराने की मांग की है, ताकि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर रोक लग सके।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *