डीसीएम के टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

 

परतावल (महराजगंज)।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अमवा चौराहे पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी निवासी झनन प्रसाद (50), पुत्र गाजर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, झनन प्रसाद कीर्तन गाकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मेन रोड पर पहुँचे और सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे, तभी गोरखपुर दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से सड़क पर घायल होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए एम्बुलेंस से उन्हें सीएचसी परतावल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहाँ पहुँचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। झनन प्रसाद अपने पीछे पाँच बेटियाँ और एक बेटे का परिवार छोड़ गए हैं। इनमें से तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *