उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
02/12/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नेपालियों को ले जा रही एक बस में एक ट्रक से टकराने के बाद आग लग गई।
आग लगने से बस में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर है। मरने वालों और घायलों की पहचान नहीं बताई गई है।
मंगलवार सुबह करीब 2:30 बजे, UP 22 AT 0245 नंबर की एक बस और UP 21 DT 5237 नंबर के एक ट्रक में फुलबरिया रोड पर टक्कर हो गई।
सुत्रो की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस करीब 100 मीटर तक फिसली और एक हाई-टेंशन लाइन के बिजली के खंभे से टकरा गई।
खंभा टूटकर बस पर गिर गया, जिससे बिजली का झटका लगा और आग लग गई।
बस नेपाल-भारत बॉर्डर के पास सुनौली से दिल्ली जा रही थी ।
सुत्र के अनुसार, बस में 45 यात्री थे। उनमें से अधिकतर नेपाली थे।







