खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायज़ा,डीएम व एसएसपी ने सुरक्षा-व्यवस्था के लिए दिए सख्त निर्देश

 

गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने आगामी प्रसिद्ध धार्मिक पर्व “खिचड़ी मेला” के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु शनिवार को गोरखनाथ क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विशेष तौर पर विभिन्न पार्किंग स्थलों, मुख्य मार्गों तथा गोरखनाथ निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे तथा भीड़ प्रबंधन के लिए यातायात पुलिस समय से पहले रूट डायवर्जन प्लान तैयार करे। उन्होंने निर्माणाधीन पुल के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने, बैरिकेडिंग लगाने और सफाई-व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी राज करन नय्यर ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पैदल गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी निगरानी को सक्रिय रखने व भीड़ नियंत्रित करने वाली टीमों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात सुगमता के लिए सभी पार्किंग एरिया पर पुलिसकर्मियों की अलग ड्यूटी लगाने और आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को तैयार रहने का आदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात राजकुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, नगरपालिका व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेले के मार्गों, प्रवेश-निर्गम द्वारों, बैरिकेडिंग पॉइंट्स व पार्किंग एरिया का विस्तार से मुआयना किया।

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि इस वर्ष खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम वातावरण प्रदान करने हेतु सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी कर ली जाएँगी।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *