सफलता का मूल मंत्र है अच्छी शिक्षा

सफलता का मूल मंत्र है अच्छी शिक्ष

मन्नान खां विद्यालय पर छात्रों का हुआ विदाई समारोह , कक्षा 10 व कक्षा 12 के छात्र / छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
पनियरा ( महराजगंज ) ।
सफलता का मूलमंत्र है अच्छी शिक्षा । जब आपको अच्छी शिक्षा मिलेगी और आप उसे ग्रहण करेंगे तो उतनी ही अच्छी आपको सफलता मिलेगी । ये बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भाजपा के मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रजापति ने मौजूद छात्र / छात्राओं को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा से आप सब जरा सा भी घबराएं नहीं धैर्य रख कर परीक्षा दें । आप सबके साथ सभी गुरुजनों , माता व पिता सहित सभी की दुआ साथ मे हैं । उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन कभी भी बेकार नही जाती इसलिए आप सब परीक्षा की तैयारी को मन लगा कर करिए आप अच्छे नम्बरो से पास होंगे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने कहा कि आप सभी के साथ विद्यालय परिवार हमेशा खड़ा रहेगा । आप कहीं भी पढ़े अच्छी शिक्षा लें और सफलता की ऊंचाइयों को पार करें यही उनकी मनोकामना है । उन्होंने कहा कि महज डिग्री हासिल कर लेना ही शिक्षा नही होती असली शिक्षा वह है कि आप हमेशा अपने से बड़ो का सम्मान करते रहिए । उन्होंने कहा कि गरीब छात्राओं की शिक्षा पैसे के अभाव में रुकने न पाए इसके लिए गरीब बच्चो को हर सम्भव सहयोग उनके द्वारा किया जाता है । शिक्षा से कार्यक्रम में कक्षा कक्षा 10 व कक्षा 12 के सभी छात्र / छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र / छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया ।
अंत मे विद्यालय के प्रधानचार्य आफताब आलम खां ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । इस दौरान ज्वालेश्वर सिंह , शिक्षक राजेन्द्र सिंह , रामनरायन सिंह , जयनाथ प्रजापति , मो सैफ , सुनील गुप्ता , अब्दुल्ला , मदनमोहन सिंह , अमरीष वर्मा , देवीदीन प्रजापति , एमपी सिंह , पूनम सिंह , माया वर्मा , नुरचश्मी , पुष्पा , पुनीता आदि लोग मौजूद रहे ।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *