जेईई मेन टॉपर्स का घुघली में हुआ स्वागत

जेईई मेन टॉपर्स का घुघली में हुआ स्वाग

घुघली संवाददाता : जेईई मेंस में अधिकतम अंक अर्जित कर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले मेधावी छात्रों का रविवार दोपहर घुघली के सुभाष चौक पर भव्य स्वागत हुआ। बच्चों को समाजसेवी मृगेश सिंह व इफ्तिखार टुनटुन, राधेश्याम गुप्ता, निहाल सिंह ने परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मिठाईयां खिलाकर व माला पहनकर उनका स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। छात्र छात्राओं से रूबरू होते हुए डॉक्टर मृर्गेश सिंह ने कहा कि पिछड़े इलाके में प्रतिभाओं की कमी नहीं है छात्रों को यदि बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाए तो सफलता की ऊंचाई तक जरूर पहुंचेंगे। वहीं जिला पंचायत सदस्य इफ्तिखार उर्फ टुनटुन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परीक्षाओं में अधिक अंक अर्जित करना छोटी बात नहीं है। कोटा से संबद्ध संचालित शाखा मोशन कप्तानगंज से हेमा गुप्ता 99. 49 परसेंटाइल, अर्जुन चौरसिया 93.80 परसेंटाइल, आकृति राव 92.93 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सभी ने पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। मोशन इंस्टिट्यूट क सेन्टर हेड अमन कुमार व सह संचालिका सोनी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले साल से यह मोशन संस्था कोटा द्वारा संचालित है जो कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में चल रहा है यहां से बच्चे आईआईटी व नीट की परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित कर रहे हैं।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    समय से पहले खुल रही देशी शराब की दुकान, सुबह पांच बजे से शराबियों का हुड़दंग

      श्यामदेउरवा/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के श्यामदेउरवा-बड़हारा बरईपार मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का…

    Please Share this News

    पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा

      पत्रकारों पर हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा। मुजफ्फरपुर, बिहार। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बिहार के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने 22 जुलाई 2026 को…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *