विश्व हिंदू महासंघ ने धूमधाम से मनाई रविदास जयंती, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

  1. घुघली : विश्व हिंदू महासंघ जनपद महराजगंज इकाई द्वारा घुघली के जोगिया ब्रह्मस्थान मठ पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भव्य समरसता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू महासंघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया।

  2. जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने गुरु रविदास के जीवन और उनके प्रेरणादायक संदेशों पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु रविदास जी समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने जीवनभर जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और एक ऐसे समाज की कल्पना की जहां सभी को समान अधिकार मिले। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और समानता स्थापित करनी चाहिए, गुरु रविदास के विचारों की सराहना करते हुए आगे कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा,गुरु रविदास जी का संदेश हमें बताता है कि सच्चे हिंदू वे हैं, जो समाज में समानता और एकता को बढ़ावा देते हैं। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर अपने जीवन में लागू करना चाहिए।

  3. जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि जातिवाद समाज को बांटने का कार्य करता है और इसे समाप्त करने के लिए हमें गुरु रविदास जी के विचारों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा, समाज के हर वर्ग को समान मानना ही सच्ची मानवता है। जातिवाद की दीवारें गिराकर ही हम एक सशक्त और संगठित राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।

  4. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक सिंह और संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी महंथ बालक दास, जिला मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शैलेश यादव, जिला मंत्री दीपक कृष्ण त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, आनंद यादव समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    Related Posts

    अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी जी कॉलेज में छात्र / छात्राओं का विदाई कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

        महाराजगंज, जनपद के थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत आज दिनांक 21/03/2025 दिन शुक्रवार को अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी॰जी॰ कॉलेज नटवा जंगल महाराजगंज में बी॰ए॰ तथा एम॰ ए॰ अंतिम वर्ष के…

    Please Share this News

    नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पाण्डेय का आगमन 24 मार्च सोमवार को महाराजगंज के विभिन्न जगहों पर होना सुनिश्चित हैं जिसमें कार्यकर्ताओ द्वारा भब्य स्वागत किया जाएगा

              महाराजगंज भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने के बाद अशोक उर्फ संजय कुमार पाण्डेय  जनपद महाराजगंज में प्रथम आगमन 24 मार्च को…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *