खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें: कतर और कुवैत ने नाकाम किया ईरानी हमला

खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें: कतर और कुवैत ने नाकाम किया ईरानी हमल

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/02/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – सुत्र के मुताबिक ईरान ने कतर पर तीसरी बार मिसाइल दागी।

कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन सभी मिसाइलों को उसके हवाई क्षेत्र में रोककर नष्ट कर दिया।

कतरी सेना ने कहा कि वह देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है और जनता से “शांत रहने और सरकार के निर्देशों का पालन करने” का आग्रह किया।

इसी तरह कुवैत ने भी अपने ऊपर हुए ‘जघन्य ईरानी हमले’ को नाकाम करने का दावा किया है. कुवैत एयरवेज़ ने अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

*तेहरान में हाहाकार:*

ईरान की राजधानी तेहरान में युद्ध की भयावहता से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

लोग ब्रेड, पानी, अंडे और दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करने के लिए बिशाल बाजार की ओर दौड़ पड़े हैं।

कई दुकानों में ये सामान ख़त्म हो गया है। शहर में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और मुख्य सड़कों पर जाम बढ़ गया है।

सरकारी टेलीविज़न पर लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर भागते हुए दिखाया गया है।

*अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया:*

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस तनाव को और न बढ़ने देने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है।

ब्रिटेन सैन्य हमले में भाग नहीं ले रहा है, लेकिन उसने अपने नागरिकों को इज़राइल और फ़िलिस्तीन की यात्रा न करने की कड़ी चेतावनी जारी की है।

अन्य मध्य पूर्वी देशों में ब्रितानियों से भी कहा गया है कि “आप जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें”।

जैसे ही ईरान ने अमेरिका और इजराइल के सहयोगी माने जाने वाले खाड़ी देशों को निशाना बनाना शुरू किया, इस युद्ध के क्षेत्रीय स्तर पर फैलने की आशंका बढ़ गई है।

क़तर में विदेशी पत्रकार आसमान में मिसाइलों के टकराने की तेज़ आवाज़ सुन रहे हैं।
स्थिति और अधिक जटिल होती जा रही है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    नेपाल के कूटनीतिक नोट के बाद भारत की प्रतिक्रिया, लिपुलेख मार्ग ‘पुराना’, नेपाल का ‘दावा अस्वीकार्य’

      उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 04/05/2026 काठमाण्डौ,नेपाल – भारत ने नेपाल को जवाब देते हुए कहा है कि लिपुलेक के रास्ते कैलाश मानसरोवर का रास्ता नया नहीं…

    Please Share this News

    यमन तट से तेल टैंकर का अपहरण, जहाज को सोमालिया की ओर मोड़ा गया, समुद्री डाकुओं की ‘वापसी’ से विश्व व्यापार को खतरा

      उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 03/05/2026 काठमाण्डौ,नेपाल – खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध और तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा में एक और बड़ी चुनौती जुड़ गई…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *