तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 6 चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर आईटीएम चौकी के पास चलाए गए अभियान में यातायात पुलिस और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
जेडएफडी कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए गए इस अभियान में स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहनों की गति की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए।
नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 6 वाहनों का चालान किया गया तथा उनसे कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित गति से वाहन चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पुलिस अधीक्षक महराजगंज लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से हुए घायलः सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

      महराजगंज में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एक लकड़ी के स्ट्रक्चर के गिरने से घायल हो गए। घटना बुधवार को हुई, जब लकड़ी स्ट्रक्चर उनके सिर…

    Please Share this News

    अर्धजला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *