पुलिस अधीक्षक महराजगंज लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से हुए घायलः सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

 

महराजगंज में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एक लकड़ी के स्ट्रक्चर के गिरने से घायल हो गए। घटना बुधवार को हुई, जब लकड़ी स्ट्रक्चर उनके सिर पर गिरा, जिससे उन्हें चोट आई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
एसपी को किसी तरह का खतरा नहीं

घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जब अचानक अलमारी के ऊपर रखा लकड़ी के स्ट्रक्चर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के सिर पर गिर पड़ा। जिससे सिर में चोट आ गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए के एमसी डिजिटल हॉस्पिटल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर पर आठ टांके लगाए। करीब एक घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति अब स्थिर है और किसी तरह का खतरा नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और एसपी का हालचाल जाना। इसके अलावा पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते नजर आए।

इस घटना से कुछ समय के लिए पुलिस महकमे में चिंता का माहौल रहा, हालांकि डॉक्टरों द्वारा हालत सामान्य बताए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 6 चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

    परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर आईटीएम चौकी के पास…

    Please Share this News

    अर्धजला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *