अर्धजला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मिलन गुप्ता की रिपोर्ट
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली में बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बड़ी नहर के पश्चिम तरफ स्थित राजा राम सिंह के खेत में पड़ा मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच की।
बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसका शरीर बुरी तरह जला हुआ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, जिसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 6 चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

    परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर आईटीएम चौकी के पास…

    Please Share this News

    पुलिस अधीक्षक महराजगंज लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से हुए घायलः सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

      महराजगंज में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एक लकड़ी के स्ट्रक्चर के गिरने से घायल हो गए। घटना बुधवार को हुई, जब लकड़ी स्ट्रक्चर उनके सिर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *