गैर इरादतन हत्या मामले में वांछित दो अपराधी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

 

झंगहा/गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के बौठा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर हरिओम कश्यप उर्फ नाटे की मौत के मामले में झंगहा पुलिस ने क्षेत्र के बौठा गांव निवासी आकाश और टुल्लन को गैर इराजदतन हत्या के अपराध में गुरुवार को क्षेत्र के गोपालापुर बन्धे से गिरफतार कर जेल भेजा है। सोमवार की रात हिस्ट्रीशीटर हरिओम कश्यप उर्फ नाटे की गांव के कुछ लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें हरिओम कश्यप उर्फ नाटे गंभीर रूप से घायल हो गया था। हिस्ट्रीशीटर हरिओम कश्यप उर्फ नाटे की पत्नी कंचन देवी ने पुलिस को बताया कि निरंजन कुमार और राम प्रसिद्ध उर्फ दरोगा सहित कई लोगों ने मेरे घर पर आकर लाठी और डंडों से मेरे पति और मेरी पिटाई कर दिए। जिससे मेरे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति को अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बौठा गांव निवासी निरंजन कुमार और राम प्रसिद्ध उर्फ दरोगा सहित चार लोगों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 333 तथा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। मृतक के तीन बच्चे 10 वर्षीय शिवानी, 7 वर्षीय विराट तथा 5 वर्षीय कीर्ती हैं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *