सी एच सी परतावल परिसर में विधायक ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

परतावल, महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल परिसर स्थित पोषण वाटिका में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।” पौधरोपण के बाद विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक पौधरोपण करने और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, मंडल महामंत्री अजय गौतम, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रमोद यादव, संजीव सिंह, चंद्रभूषण, साशिविंद मिश्रा, हृदेश पटेल, इम्तियाज, अनिल यादव, छविनाथ, राधेश्याम सिंह, विधायक प्रतिनिधि नंदू दुबे, मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *