पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस लाइन परिसर में टाइप-3 आवासीय भवन का भूमिपूजन किया गया

 

महराजगंज: पुलिस कर्मियों के आवासीय एवं कल्याणकारी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा आज पुलिस लाइन महराजगंज परिसर में नव निर्मित होने वाले टाइप-3 आवासीय भवन का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित आवासीय भवन में कुल 08 फ्लोर निर्मित किए जाएंगे, जिनमें 32 आधुनिक आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। इन आवासों के निर्माण से जनपद में कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा उनके जीवन स्तर एवं कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार होगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन आवासों के निर्माण से पुलिस परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय वातावरण प्राप्त होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अनुरुद्ध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *