महराजगंज जनपद के थाना सोहगीबरवा परिसर में आगामी मोहर्रम के संबंध पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया गया तथा आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया।
उपस्थित सभी लोगों द्वारा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया गया।






