मुहर्रम को लेकर परतावल में डीआईजी ने किया फ्लैग मार्च
गोरखपुर मार्ग पर पुलिस बल के साथ निकाला मार्च
शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपी
मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार की रात करीब 8 बजे गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने परतावल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फ्लैग मार्च परतावल चौराहे से शुरू होकर गोरखपुर मार्ग पर निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस बल ने पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम चौबे, उपनिरीक्षक अभिजीत, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, उपनिरीक्षक अक्षय सिंह, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। डीआईजी ने कहा कि आमजन के सहयोग से पर्व को सकुशल संपन्न कराया जाएगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






