न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे के विवेचक पर वादी से दुर्व्यवहार का आरोप, सी० ओ० से कार्रवाई की मां
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की परतावल चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) अजय कुमार पर न्यायालय के आदेश से दर्ज एक मुकदमे के वादी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। वादी का कहना है कि मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई ने उसे चौकी पर बुलाकर अभद्र व्यवहार किया और अनुचित टिप्पणी की।
वादी के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में एसआई अजय कुमार विवेचक नियुक्त किए गए हैं। आरोप है कि विवेचना के सिलसिले में चौकी बुलाने के बाद उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया। इस दौरान एसआई ने कथित रूप से कहा, “तुम बहुत दबंगई कर रहे हो, जब नही तब न्यायालय की शरण में जाकर मुकदमा लिखवा रहे हो।” वादी का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
वादी ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए निष्पक्ष विवेचना और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।






