मासिक अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था एवम अपराध नियन्त्रण की डी आई जी ने किया समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

 

 

 

पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र गोरखपुर एस. चन्नप्पा ने मासिक अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं मुकदमों के निस्तारण की समीक्षा
प्रभावी पैरवी, दोषसिद्धि एवं ई-साक्ष्य के उपयोग पर विशेष बल
मुहर्रम पर्व की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश
महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया निगरानी पर जोर
वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटर सत्यापन एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन, गोकशी एवं नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
योग दिवस के दृष्टिगत स्वच्छता अभियान एवं जनहितकारी पुलिसिंग पर बल

महराजगंज जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा के पुलिस लाइन महराजगंज आगमन पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया इसके उपरांत पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान डीआईजी एस. चन्नप्पा द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, अपहृत व्यक्तियों की तलाश एवं बरामदगी, साइबर अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी, वाहन चोरी, लूट, हत्या, अवैध खनन, भूमि विवाद, माल निस्तारण तथा गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की प्रगति का अवलोकन किया गया।
महोदय द्वारा ई-साक्ष्य एवं यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग, महत्वपूर्ण मुकदमों को चिन्हित कर उनमें गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करने तथा दोषसिद्धि की दर बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
डीआईजी महोदय ने आईजीआरएस में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा सीएम डैशबोर्ड में जनपद की स्थिति में सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने आगामी मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस मार्गों, कर्बला स्थलों एवं ताजियों की ऊंचाई का निरीक्षण करने, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने तथा त्योहार रजिस्टर का परीक्षण करने के निर्देश दिए
गोष्ठी में अवैध खनन, नाबालिग वाहन चालकों एवं गोकशी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच तथा आवश्यकता अनुसार नए कैमरे स्थापित कराने के निर्देश भी दिए गए।
डीआईजी श्री एस. चन्नप्पा ने निर्देशित किया कि वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक विवेचना को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए, जिससे न्यायालय में प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को शीघ्र दंड दिलाया जा सके।
महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, बैंक, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
आगामी त्योहारों, धार्मिक आयोजनों एवं विशेष कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर प्रभावी समन्वय स्थापित करने, स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद बनाए रखने तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जनपद में संचालित विशेष अभियानों, अपराध एवं तस्करी नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाहियों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
गोष्ठी के दौरान आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत समस्त थाना परिसरों एवं पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासित, संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *