थाना घुघली पुलिस की त्वरित कार्रवाई — पारिवारिक विवाद में घायल युवक के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, आरोपित नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

 

महराजगंज जनपद के थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर पटखौली में आज दिनांक 28.06.2026 को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक घायल हो गया। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एवं थाना घुघली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घुघली भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि घायल युवक अपनी सौतेली मां एवं सौतेली बहन के साथ रहता है तथा नशे की हालत में आए दिन उनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। आज भी पारिवारिक विवाद के दौरान युवक द्वारा अपनी सौतेली मां के साथ मारपीट की जा रही थी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी नाबालिग सौतेली बहन के साथ भी हाथापाई होने लगी। इसी दौरान नाबालिग किशोरी के हाथ में मौजूद कपड़ा काटने की कैंची हाथापाई के दौरान युवक के पेट में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के संबंध में थाना घुघली पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपित नाबालिग को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना से संबंधित सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है तथा प्रकरण में नियमानुसार अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *