कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर समेत तीन वांछित हुए गिरफ्तार

 

महराजगंज जनपद में अपराध एवं संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में वांछित गैंग लीडर सहित तीन अभियुक्तों जितेन्द्र साहनी पुत्र किशन साहनी सलमान पुत्र शमशेर अभिषेक श्रीवास्त पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/2026, धारा 2(ख)(1) एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में वांछित थे। पुलिस टीम ने उन्हें 28 जून 2026 को केएमसी मेडिकल कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया
गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक विजय कुमार गौड़ महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय हेड कॉन्स्टेबल बबलू गौड शुभम सिंह प्रदीप प्रजापति व सत्यपाल सिंह ने इस कार्यवाही में सफलतापूर्वक अंजाम दिया है

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *