महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष परसामलिक के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 28.06.2026 को थाना परसामलिक पर नियुक्त का0 सुजीत कुमार एवं का0 अंगद यादव द्वारा बहद ग्राम अहिरौली टोला परसौनी स्थित एसएसबी रोड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में रखी गई 03 बोरी यूरिया एवं 01 बोरी डीएपी खाद बरामद की गई। उक्त बरामदगी के संबंध में धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए माल को कब्जे में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा जा रहा है






