ठेकेदार की लापरवाही से ‘मौत की सड़क’ बनी दरौली-टोला ग्रामीणों ने दीआंदोलन की चेतावनी

 

महराजगंज जनपद के दरौली ग्राम सभा से अगया मोड़ तक जाने वाला पक्का मार्ग रेलवे ठेकेदार की कथित लापरवाही के कारण राहगीरों के लिए जानलेवा बन गया है ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे निर्माण कार्य के लिए दरौली ग्राम सभा में स्थित केटनवा पोखरी से दिन-रात मिट्टी का खनन और ढुलाई की जा रही है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन और सड़क पर फैली चिकनी मिट्टी के कारण पूरी सड़क फिसलन भरी हो गई है।यहाँ तक कि पक्की सडके भी फटकर टूट गई है।
बरसात शुरू होते ही सड़क पर फैली मिट्टी कीचड़ में बदल गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर बेहद खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में कई बाइक और स्कूटी सवार सड़क पर फिसलकर घायल हो चुके हैं। हालांकि अभी तक किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार रेलवे कर्मचारियों और ठेकेदार के प्रतिनिधियों से सड़क की सफाई कराने तथा पानी का छिड़काव एवं उचित व्यवस्था करने की मांग की गई, लेकिन किसी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी के कारण आम जनता को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की सफाई कराने, मिट्टी ढुलाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ और दुर्घटनाएं होती रहीं, तो वे मिट्टी ढुलाई का कार्य रुकवाने के लिए आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे में संबंधित विभाग और ठेकेदार को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले हालात सामान्य किए जा सकें।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *